calendar_today आज का दिन: शनिवार, 14 नवंबर 2026
verified_user सत्यमेव जयते | 100% निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं प्रामाणिक जनमत

पारदर्शिता व निष्पक्षता मानक

ग्राम पंचायत, ब्लॉक, विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जनता के विश्वास को बनाए रखने हेतु राष्ट्रबन्धु द्वारा अपनाए जाने वाले तकनीकी, नैतिक एवं संचालन मानक।

नीति कोड: RB-AUDIT-2026 • मानक: एंटी-फ्रॉड व रैंडम क्रिप्टोग्राफिक ऑडिट
balance

हमारा निष्पक्षता घोषणा पत्र (Impartiality Manifesto)

राष्ट्रबन्धु किसी भी राजनीतिक दल, जातिगत संगठन, प्रत्याशी या स्थानीय प्रभाव समूह से पूर्णतः स्वतंत्र है। हमारा एकमात्र उद्देश्य तकनीक और डेटा के माध्यम से गांव व शहर के हर साधारण नागरिक व मतदाता की आवाज़ को बिना किसी काट-छांट, दबाव या हेरफेर के सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुत करना है।

do_not_disturb_on

शून्य पक्षपात नीति

सभी प्रत्याशियों को समान अवसर व समान रूप से घोषणा पत्र प्रदर्शित करने का अधिकार

tune

स्वचालित गणना

मतों की गणना स्वचालित कोड द्वारा होती है; किसी प्रशासक द्वारा संख्या बदलना असंभव

visibility

खुली व सार्वजनिक रिपोर्ट

कुल मत, प्रतिशत व स्थानीय समर्थन हर नागरिक के लिए हमेशा पारदर्शी व दृश्य

तकनीकी वास्तुकला

मतदान शुचिता के 4 सुरक्षा तंत्र

lock_clock

1. श्रेणी-वार मतदान प्रतिबंध (Category Locking)

जब कोई मतदाता किसी ग्राम पंचायत या निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करता है, तो सिस्टम एक निर्धारित समयावधि के लिए उसी श्रेणी (Category) में दूसरा मत डालने पर सख्त पाबंदी लगा देता है। इससे कोई भी व्यक्ति एक से अधिक क्षेत्रों, पंचायतों या ब्लॉक में फर्जी जनमत नहीं कर सकता।

fingerprint

2. बहुस्तरीय क्रिप्टोग्राफिक पहचान

सिस्टम ब्राउज़र कुकीज़, डिवाइस और नेटवर्क आईपी सबनेट का एकीकृत विश्लेषण करता है। ब्राउज़र का इन्कॉग्निटो/प्राइवेट मोड खोलने या कुकीज़ मिटाने पर भी फर्जी मतदान संभव नहीं होता।

fact_check

3. स्थानीय बनाम बाहरी समर्थक ऑडिट

मतदान करते समय हर मतदाता से अनिवार्य स्व-घोषणा ली जाती है कि वह उस पंचायत अथवा निर्वाचन क्षेत्र का पंजीकृत मतदाता है या अन्य क्षेत्र का समर्थक। सर्वेक्षण संपन्न होने पर दोनों का अलग-अलग प्रतिशत सार्वजनिक रूप से प्रकाशित होता है, जिससे पता चलता है कि ज़मीनी वास्तविक मतदाताओं का झुकाव किधर है।

bolt

4. एटॉमिक कैशिंग व शून्य विलंब

परिणामों की गणना सर्वर पर सीधे फ़ाइल लॉकिंग व एटॉमिक कैशिंग के माध्यम से होती है। इससे लाखों मतदाताओं के एक साथ भाग ले सकते है और हर मत का प्रभाव एक निर्धारित समयावधि के अनुरूप पारदर्शी रूप से परिणाम में परिलक्षित होता है।

card_giftcard

लकी ड्रा की खुली एवं सार्वजनिक चयन प्रक्रिया

मतदाता प्रोत्साहन लकी ड्रा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हमने निम्नलिखित कठोर पारदर्शिता नियम स्थापित किए हैं:

  • खुला सोशल मीडिया लाइव प्रसारण: सभी ड्रा राष्ट्रबन्धु के अधिकृत Facebook और YouTube चैनलों पर लाइव कैमरे के सामने आयोजित किए जाते हैं।
  • क्रिप्टोग्राफिक रैंडम चयन: विजेता कूपन का चुनाव कंप्यूटर के निष्पक्ष रैंडम जनरेटर द्वारा किया जाता है।
  • पूर्णतः निःशुल्क भागीदारी: किसी भी नागरिक से लकी ड्रा में शामिल होने का एक भी रुपया नहीं लिया जाता, जिससे यह किसी भी प्रकार के व्यावसायिक जुए से पूर्णतः मुक्त रहता है।
contact_support

सार्वजनिक निरीक्षण, आपत्ति एवं शिकायत निवारण

यदि किसी प्रत्याशी, नागरिक, प्रतिनिधि या संगठन को किसी सर्वेक्षण की निष्पक्षता, मतदान प्रक्रिया अथवा तकनीकी कार्यप्रणाली पर कोई शंका या शिकायत है, तो वे हमारे नोडल सेल से लिखित में संपर्क कर सकते हैं:

निगरानी एवं पारदर्शिता प्रकोष्ठ:
ईमेल: [email protected]
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें →